पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हस्तकरघा बुनकरों के लिए बने हाट

हस्तकरघा बुनकरों के लिए बने हाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बिहारराज्य हस्तकरघा बुनकर संघ के अध्यक्ष नकीब अहमद ने कहा कि संघ के लिए सरकार प्रस्तावित बुनकर हाट का निर्माण करे। इसके लिए सरकार से कोशिश की जाएगी।

सरकार नाजायज किराएदारों से भवन खाली कराए। रविवार को राजेन्द्रनगर ओवरब्रिज के पास हस्तकरघा भवन में संघ की बैठक में अहमद ने कहा कि संघ के लिए नई गाड़ी खरीदी जाएगी। इस मौके पर कई प्रस्ताव पारित हुए। इसमें संघ के उप विधियों में संशोधन, भागलपुर में मेगा क्लस्टर बनाने शामिल हैं। मंच का संचालन संघ के एमडी अशोक कुमार सिन्हा ने किया। संघ की उपाध्यक्ष बेगम अनवरी, मो. तौहीद आलम, जावेद सालेह अंसारी, मो. इबरार अंसारी, रजिया कामिल अंसारी, मो. कामिल अंसारी मौजूद थे।