विद्यादेवी की पुण्यतिथि मनाई
पटना|विद्यावती इंस्टीट्यूटफॉरम्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की आेर से रविवार को भजन गायिका विद्यावती देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर सीपी सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विश्वमोहन चौधरी संत, प्रो. जितेन्द्र मोहन, प्रो. निरंजन, डॉ. अनिल सुलभ मौजूद थे। गायिका के बेटे ऋषभ राठौर ने अपनी मां के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।