- Hindi News
- 10 से देवकी नंदन महाराज सुनाएंगे भागवत कथा
10 से देवकी नंदन महाराज सुनाएंगे भागवत कथा
पटना| विश्वशांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक रविवार को होटल चाणक्या के सभागार में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 10 से 16 नवंबर तक प्रसिद्ध संत देवकी नंदन ठाकुर महाराज द्वारा गांधी मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रवीण कुमार, संजय सिंह, कामेश्वर प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।