अंजुमन इस्लामिया हॉल में जलसा आज
पटना| गुंबदेखिजरा की सुरक्षा के लिए अंजुमन इसलामिया हॉल में सोमवार को एक बड़े जलसे का आयोजन होगा। इसमें पटना समेत बिहार के मुस्लिम धार्मिक सामाजिक संस्थानों के प्रमुख उलेमा शिरकत करेंगे। एदारा-ए-शरिया की ओर से होने जा रहे इस जलसे में एक प्लेटफॉर्म से केंद्र सरकार से कहा जाएगा कि सउदी सरकार को गुंबदे खिजरा को स्थानांतरण करने से रोके। साथ ही दिल्ली में सउदी के एंबेसडर से भी यही गुहार लगाई जाएगी। आयोजन से पहले एदारा के माेहतमिम सांसद गुलाम रसूल बलियावी, सैयद शाह शमीम उद्दीन मुनअमी, सैयद शाह मिस्बाहुल हक एमादी, हजरत मौलाना हेलाल अहमद कादरी संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन करेंगे। एदारा-ए-शरिया के नाजिमे आला सैयद सनाउल्लाह रिजवी ने कहा कि भारत अौर दुनिया के मुसलमान इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सउदी सरकार अगर इस फैसले को रद्द नहीं करेगी, तो दिल्ली में सउदी दूतावास के सामने आंदाेलन करेंगे।