पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्लाम को मुसलमानों से भी नुकसान पहुंचा

इस्लाम को मुसलमानों से भी नुकसान पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामीविद्वान, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के चेयरमैन नदवतुल उलुम लखनऊ के महासचिव मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी ने कहा कि इस्लाम को गैर मुस्लिम के अलावा खुद मुसलमान से नुकसान पहुंचा है। क्योंकि, वैसे मुसलमानों को तो कुरआन हदीस की सही तालीम हासिल है। और ही दारूल कजा को अच्छी तरह से जानते हैं। जिसकी वजह से इस्लाम को नुकसान पहुंचा है।

ये बातें मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड और इमारत-ए-शरिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम दो दिवसीय दारूल कजा सेमिनार के अंतिम दिन तहफीम-ए-शरियत (शरियत को समझना और पहचानना) उपस्थित प्रशिक्षण ले रहे काजियों, मुफ्तियों और अधिवक्ता से संबोधित करते हुए मौलाना नदवीं ने कही। इस मौके पर मौलाना सैयद निजामुउद्दीन, अलमहद आला के सचिव मौलाना अब्दुल वासीब, नायब नाजिम समीउल होदा कासमी, नजमुल हसन नजमीं, जावेद इकबाल, रागिब हुसैन अधिवक्ता, मौलाना रिजवान नदवीं भी मौजूद थे।

फतुहा। केवलातलपठानटोली की छोटी मस्जिद में तहरीक-ए-उर्दू की ओर से एक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए तहरीक-ए-उर्दू के अध्यक्ष मो. कमलुजज्फर ने कहा कि बिहार सरकार उर्दू भाषा को 32 वर्ष पूर्व सरकारी भाषा घोषित कर चुकी है। लेकिन अब सरकारी उदासीनता के कारण उपेक्षित है। मौके पर तहरीक के महासचिव डाॅ. रेहान गनी, मो. आरीफ अंसारी, मजहर मख्दुमी, शाह फैजूर रहमान, फारूख खान, मौलाना मंजर आलम, सलाउद्दीन खां, रियाजउद्दीन भी मौजूद थे।

लव जेहाद को भाजपा ने उछाला

पटना| हजभवन को देखने पहुंचे आॅल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा कि लव जेहाद के मामले को यूपी समेत देश के कई अन्य राज्यों में भाजपा के नेताओं ने उछाला। उनके ही पार्टी के सांसद ने कहा कि मदरसे में जेहाद की पढ़ाई होती है। लव जेहाद या मदरसों पर दिए गए भाजपा नेताओं के बयान पर पीएम या किसी वरीय नेता ने गलत नहीं कहा।