सरकार सड़कों की बेहतरी के लिए कटिबद्ध
खुसरुपुर| ग्रामीणकार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को प्रखंड में निर्मित विभिन्न ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण सड़कों की बेहतरी के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने रविवार को अलावलपुर पंचायत के प्रधानमंत्री पथ मुस्तंफापुर से बरबटटा, पीडब्लूडी पथ के डाकपिण्डी अलावलपुर से चक्रधरी चौंड़ा पंचायत में खुसरूपुर-नगरनौसा पथ के निर्मलीचक उपेन्द्र गुमटी से चौंड़ा मुसहरी तक लगभग आठ करोड रुपए की लागत से निर्मित सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर विधायक अनिरुद्ध कुमार, विधान पार्षद बाल्मीकि सिंह, अनुज कुमार, पप्पुक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह, मुखिया शिवप्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता पटना प्रमंडल-1 संजीव कुमार, मुखिया रमेश कुमार चौधरी दीनानाथ पासवान, श्याम नंदन यादव, रामकुमार यादव मौजूद थे।
रविवार को ग्रामीण सड़कों का ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया।