- Hindi News
- पिछड़े वर्ग के बुद्धिजीवी 20 अप्रैल से करेंगे बैठक
पिछड़े वर्ग के बुद्धिजीवी 20 अप्रैल से करेंगे बैठक
अखिलभारतीय पिछड़ा वर्ग संघ 20 और 21 अप्रैल से पटना में देश भर के पिछड़े वर्गों के बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित करेगा।
उत्तर मंदिरी स्थित सरस्वती भवन में सोमवार को आयोजित एक सभा में निर्णय लिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार से पिछड़ों के कल्याण के लिए कार्य करने की अपील की जाएगी। साथ ही वर्तमान समय में जातीय सांठगांठ करके दलितों और पिछड़ों की एकता को तोड़ने का प्रयास नहीं करने को कहा जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिपाही यादव ने बताया कि डॉ. आंबेडकर, डॉ. लोहिया और आर एल चंद्रापुरी के विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मणि देवी, शिवाजी राय, मैनेजर प्रसाद सिंह, अरुण कुशवाहा, ब्रजकिशोर सिंह, बृजनंदन निर्मल, दिलीप सिंह, गणेश रजक आदि भी थे।