इंटरव्यू देने आया छात्र गिरफ्तार
मध्यबिहार ग्रामीण बैंक की परीक्षा में इंटरव्यू देने आए छात्र संजय कुमार को पकड़कर बैंक अधिकारियों ने कोतवाली थाने के हवाले कर दिया। संजय जहानाबाद जिला के गोलखपुर का रहने वाला है। पुलिस उसे मंगलवार को जेल भेज देगी। दरअसल उसने लिखित परीक्षा में दूसरे को बिठाया था। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद वह साक्षात्कार देने पहुंचा। इंटरव्यू बोर्ड में मौजूद बैंक अधिकारियों ने जब उसका साइन, चेहरा अंगूठे का निशान मिलाया तो वह मेल नहीं खाया। पूछने पर उसने हकीकत बता दी।
साइन, चेहरा अंगूठे के निशान के मेल नहीं खाने पर पकड़ में आया
एनजीओ संचालक का 90 हजार नकद
और गहना उड़ाने वाले दो गिरफ्तार
पटना| एनजीओके संचालक विनाेद साह का होटल के कमरे से बैग उड़ाने वाले दो लोगों को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया नंदकिशोर रविदास, विनोद का स्टाफ है, जबकि दूसरा नंदकिशोर का परिचित है। इस मामले में पुलिस को एक अन्य की तलाश है। विनोद मधेपुरा के मुरलीगंज के रहने वाले हैं, वहीं नंदकिशोर खेमनीचक का। 7 फरवरी को विनोद ने थाने में नंदकिशोर समेत तीन पर बैग में रखे 90 हजार, चेन उड़ाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विनोद एपीएल बीपीएल छात्रों को फार्म भरवाने के बाद छात्रवृत्ति दिलाते हैं।