पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के नाम पर यौन शोषण, अब कर रहा शादी से इनकार

शादी के नाम पर यौन शोषण, अब कर रहा शादी से इनकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। यह फरियाद लेकर बोरिंग रोड निवासी 24 वर्षीय युवती महिला हेल्प लाइन पहुंची। युवती ने प्रेमी कर शादी के नाम पर यौन शोषण की शिकायत की है। युवती ने बताया कि हनुमाननगर निवासी युवक से एक साल से प्रेम संबंध था। उसने शादी का वादा कर मेरे साथ कई बार संबंध भी बनाया। पर जब मैंने उससे शादी की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। जब मैंने दबाव डाला तो वह शादी से इंकार करने लगा। हेल्प लाइन की काउंसलर सरिता सजल ने उसकी शिकायत सुनी। काउंसलर ने उससे कहा कि लड़कियों को अपना दायरा बनाकर रखना चाहिए, दोस्ती एक दायरे में ही करनी चाहिए। शादी हमारे समाज का एक पवित्र संस्कार है। उसकी मर्यादा कायम रखनी चाहिए। सजल ने बताया कि उस लड़के को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा।