पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना इंदौर के लिए रोजाना ट्रेन की उम्मीद

पटना-इंदौर के लिए रोजाना ट्रेन की उम्मीद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलों को पूरा करने के लिए पूरा धन मिलने का भरोसा

किसानों के लिए किसान एक्सप्रेस चलाने की तैयारी

रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिले सुशील मोदी

रेल मंत्रालय किराया नहीं बढ़ाने के मूड में

आलोक कुमार|पटना @singhalok121

रेलमंत्रालय किसान एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है। इस विशेष ट्रेन के शुरू होने की घोषणा रेल बजट में हो सकती है। बिहार के किसानों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। योजना ऐसी ट्रेन की है, जो किसानों के उत्पाद, खासतौर से सब्जियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाएगी। वहीं, रेल बजट में यात्री किराया भी नहीं बढ़ेगा। यात्री किराए में बढ़ोतरी के लिए दिसंबर में रेल पैनल ने सिफारिश की है, लेकिन डीजल की घटी कीमत के चलते रेल मंत्रालय जनता को राहत देने के मूड में है।

एयरकंडीशनहोगी ट्रेन

किसानएक्सप्रेस एयरकंडीशन होगी। इससे सब्जियां खराब नहीं होंगी। ऐसी ट्रेनों में किसान अपनी सब्जियां कहीं भी भेज सकते हैं।

बिहार का नालंदा, बिहारशरीफ, जल्ला, पटना का दियारा, भोजपुर के किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। सब्जी बाहर ले जाने की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण लोकल मार्केट में ही अपने उत्पाद बेच देते हैं। इससे उनको सही मूल्य नहीं मिल पाता। जानकारी के अनुसार रेलवे किसानों से इस ट्रेन में अपने उत्पाद भेजने या ले जाने के लिए रियायती किराया ही वसूल करेगा। इससे किसानों को अपनी सुविधा अनुसार सब्जी आदि उत्पाद कहीं भी बाहर ले जाने में सुविधा होगी।

{ दरभंगा मैसूर बागमती एक्सप्रेस : हफ्तेमें एक दिन, अब दो दिन चलाने का प्रस्ताव

{राजेंद्रनगर टर्मिनल-जम्मू तवी एक्स. : हफ्तेमें दो दिन, अब रोज चलाने का प्रस्ताव

{जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ : हफ्तेमें दो दिन, अब चार दिन चलाने का प्रस्ताव

{अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस : हफ्तेमें एक दिन, अब रोज चलाने का प्रस्ताव

{मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस : हफ्तेमें एक दिन, अब दो दिन चलाने का प्रस्ताव

{सहरसा आदर्श नगर दिल्ली पुरवैया एक्सप्रेस :हफ्ते में दो दिन, अब रोज चलाने का प्रस्ताव

{राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर जियारत एक्सप्रेस : हफ्तेमें एक दिन, अब दो दिन चलाने का प्रस्ताव

{रांची-जयनगर एक्सप्रेस : पहलेहफ्ते में एक दिन, अब रोज चलाने का प्रस्ताव

{पुरी-पटना वैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस : हफ्तेमें एक दिन, अब 3 दिन चलाने का प्रस्ताव