- Hindi News
- शादी के लिए घर से भागे, जीआरपी ने पहुंचाया महिला थाने
शादी के लिए घर से भागे, जीआरपी ने पहुंचाया महिला थाने
पटना | दाेप्रेमी घर से भाग कर शादी करने जा रहे थे, लेकिन पटना जंक्शन पर जीआरपी ने पकड़कर उन्हें महिला थाने पहुंचा दिया। नवादा निवासी 18 वर्षीय युवती सोमवार को अपने प्रेमी के साथ पटना जंक्शन पहुंची थी। वह बोरिंग रोड के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करती है, जबकि उसका प्रेमी रांची में रहता है। प्रेमी भी पहुंचा पर साथ ही कुछ दोस्त भी पहुंच गए। दोस्तों ने विवाह के लिए मना किया तो आपस में झड़प हो गई, युवती ने जीआरपी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें महिला थाने भेज दिया।
युवती ने बताया कि हम आपस में प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं पर परिजन राजी नहीं हैं। इसलिए हम भाग कर शादी करना चाहते हैं। मैं नवादा की निवासी हूं। बोरिंग रोड के होस्टल में रहती हूं। लड़का हमारे रिलेशन का है, इसलिए परिजन तैयार नहीं हैं। लड़के के परिजन पटना में रहते हैं, लेकिन लड़का रांची में रहता है। आज हम भागकर शादी करने वाले थे। प्लीज मेरी शादी करवा दीजिए। महिला थाने में परिजनों को बुलाया गया है। महिला थानेदार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।