पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘नेताजी की मौत विमान दुर्घटना में नहीं, जेल में हुई’

‘नेताजी की मौत विमान दुर्घटना में नहीं, जेल में हुई’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेताजीसुभाष चंद्र बोस की मौत विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी। उनकी मौत सायबेरिया जेल में हुई थी। इस बात का खुलासा न्यायाधीश मनोज मुखर्जी द्वारा केंद्र सरकार को सौंपे गए जांच रिपोर्ट में हुआ है। ये बातें ऑल इंडिया लीगल एड फोरम के महासचिव जयदीप मुखर्जी ने प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नेताजी की मौत से संबंधित 39 टॉप सिक्रेट फाइल को सार्वजनिक करती है, तो मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकता है।

भारत सरकार ने अभी तक लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत 18 अगस्त 1945 को हुई थी। जबकि, सोवियत संघ रूस के विघटन के बाद 1990 में वहां की खुफिया एजेंसी केजीबी ने रूस सरकार की पुरानी फाइलों को सार्वजनिक किया।

इन फाइलों में इस बात का लिखित प्रमाण हैै कि 1946 की कैबिनेट बैठक में रूस सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कहां रखे जाने पर चर्चा की है। यदि, वर्तमान भारत सरकार पहल करे तो इन फाइलों को भारत मंगाया जा सकता है।

महासचिव जयदीप मुखर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार से नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी डॉ. लाल बहादुर शास्त्री की मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की है। कारण, अभी तक इन महापुरुषों की जांच कांग्रेस सरकार में हुई है। अब देश में गैर कांग्रेस सरकार है। जांच करने के लिए फोरम ने केंद्र सरकार को पत्र दिया है।

Á 18 अगस्त, 1945 को सुभाष चंद्र बोस की मौत की मिली सूचना

प्रथमआयोग

Á1956 में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया जांच आयोग का गठन

Á आयोग के अध्यक्ष बने शहनवाज हुसैन (फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के दादा)

Á इस रिपोर्ट को नेताजी के बड़े भाई सुरेश चंद्र बोस ने नकार दिया

दूसराआयोग

Á1976 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया आयोग का गठन

Á आयोग के अध्यक्ष बने जीडी खोसला

Á इस रिपोर्ट को 1977 में प्रधानमंत्री मुरार जी देसाई ने संसद में खारिज कर दिया।

भारतर| देने का प्रस्ताव

Áदूसरे आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने भारत र| देने का किया एलान

Á लोगों ने की मौत का खुलासा करने की मांग

Á कोलकाता उच्च न्यायालय में दर्ज हुई याचिका

तीसरा आयोग

Áकोलकाता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पीवी मिश्रा ने गठित की

Á आयोग के अध्यक्ष बने सेवानिवृत न्यायाधीश मनोज मुखर्जी

Á भारत सरकार को सौंपी रिपोर्ट- कहा विमान में नेताजी की नहीं हुई थी मौत

Á नेताजी की मृत्यु साइबेरिया जेल में हुई थी।

Á रनकोजी मंदिर में रखी गई अस्थि कलश नेता जी की नहीं है।

फोरमकी मांग

Áरूस सरकार के केजीबी की फाइलों को मंगाने के लिए पत्र लिखने

Á नेताजी के योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल करने

Á जन्म दिन के 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने

Á आजाद हिंद फौज की 72 करोड़ संपत्ति का खुलासा करने

Á इतिहासकार प्रातुल गुप्ता की किताब हिस्ट्री ऑफ आईएनए को सार्वजनिक करने

ऑल इंडिया लीगल एड फोरम की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते जयदीप मुखर्जी। साथ में हैं रंजीत सोम निखिल।