पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 घंटे लेट रही संपूर्ण क्रांति, साढ़े 19 घंटे में दिल्ली पहुंची, हंगामा

8 घंटे लेट रही संपूर्ण क्रांति, साढ़े 19 घंटे में दिल्ली पहुंची, हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीएक्सप्रेस के बाद पटना से दिल्ली के लिए यात्रियों की सबसे पसंदीदा ट्रेन संपूर्ण क्रांति रफ्तार नहीं पकड़ रही है। अब कोहरे का बहाना भी नहीं है, बावजूद यह ट्रेन अप और डाउन में तकरीबन रोज लेट हो रही है। रविवार को अप में पटना से दिल्ली के लिए खुली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की लेटलतीफी का आलम यह रहा कि सुबह 8:35 बजे दिल्ली पहुंचने वाली यह ट्रेन दोपहर बाद 3:30 बजे पहुंची। राजेंद्र नगर टर्मिनल से दो घंटे लेट चली यह ट्रेन दिल्ली पहुंचते-पहुंचते करीब 8 घंटे लेट हो गई। इसके चलते पटना से दिल्ली की दूरी तय करने में ट्रेन को साढ़े 19 घंटे लग गए। लेटलतीफी के चलते बोर हो रहे कई यात्रियों ने कानपुर समेत रास्ते में कई बार हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन स्पीड नहीं पकड़ रही थी। देर होने पर इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से किया गया। लेकिन, कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में पता चला कि इंजन में खराबी गई है, इसलिए ट्रेन स्पीड नहीं पकड़ रही है। इधर सोमवार को डाउन में दिल्ली से पटना आने वाली संपूर्ण क्रांति 13 घंटे से अधिक लेट रही। सुबह 6:55 बजे पटना पहुंचने वाली यह ट्रेन शाम 7 बजे तक पटना नहीं पहुंची थी।

इंजन में गई थी खराबी, इसलिए स्पीड नहीं पकड़ रही थी