पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों के तबादले की कार्रवाई पर रोक

अधिकारियों के तबादले की कार्रवाई पर रोक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |सूबेमें सत्ता परिवर्तन की आहट को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने पिछले हफ्ते की गई बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के तबादले के क्रियान्वयन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रधान सचिव आमिर सुबहानी से सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। विभाग ने पिछले हफ्ते पांच और छह जनवरी को बिहार प्रशासनिक सेवा के 95 पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था। इसमें से 46 अनुमंडलों में नए अनुमंडल पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे पदाधिकारी शामिल थे, जिनकी पोस्टिंग पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में की गई थी।