- Hindi News
- जू : गोल्फ क्लब की ओर से बनेगा लोहे का घेरा
जू : गोल्फ क्लब की ओर से बनेगा लोहे का घेरा
पटना। संजयगांधी जैविक उद्यान के पश्चिम से लोग आठ फीट ऊंची लोहे का घेरा फांदकर लकड़ी चुराते हैं। गोल्फ क्लब की ओर से घने पेड़ों का फायदा उठाकर लोग सीधे जू में प्रवेश कर जाते हैं और जंगल ट्रेल में बैठे प्रेमी जोड़ों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। उद्यान के निदेशक एस चंद्रशेखर ने बताया कि गोल्फ क्लब की ओर से घेरे को नए तौर पर बनाया जाएगा। इसमें नीचे से दो फीट सीमेंटेड और बाकी के ऊपरी हिस्से में लोहे का घेरा बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र और बिहार सरकार से 1.9 करोड़ रुपए का आवंटन मिल चुका है। पर्यावरण को ध्यान में रखकर नए घेरे का निर्माण किया जाएगा।
संजय गांधी जैविक उद्यान प्रशासन के पास पिछले वर्ष इस तरह के कई मामले सामने आए। कई बार लकड़ी चुराने के लिए जू में पहुंचने वाले ग्रामीणों को पकड़कर हिदायत दी जा चुकी है। उद्यान की देखभाल करने वाले सुरक्षा प्रहरियों ने कई बार लोगों को घेरा पार करते गिरफ्तार भी किया है।