पटना | आईजीआईएमएसमें 26 विभागों के लिए 48 सीनियर रेजिडेंट को गुरुवार को नियुक्ति पत्र मिल गया। इन का इंटरव्यू 16 और 17 सितंबर को हुआ था। गुरुवार को चयनित सभी सीनियर रेजिडेंट को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसकी पुष्ट संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एसके शाही ने दी।