पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीकाकरण से इन्फ्लुएंजा से हो सकता है बचाव

टीकाकरण से इन्फ्लुएंजा से हो सकता है बचाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें इन्फ्लुएंजा के प्रति लोगों को जागरुकता नहीं है और ना ही इसे गंभीरता से लिया जाता है। इन्फ्लुएंजा के प्रति सतर्क रहा जाए तो इससे नियंत्रित रखा जा सकता है। हर वर्ष दो बार इन्फ्लुएंजा खासकर बच्चों को परेशान करता है। इसके लिए टीका भी उपलब्ध है। यदि साल में एक बार बच्चों को टीका दिला दिया जाए तो इससे बचाव किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए हर साल टीका लेना पड़ता है। यह कहना है शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अवध अग्रवाल का। वे गुरुवार को इन्फ्लुएंजा से बचाव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खांसते या छींकते समय मुंह कपड़ा या रुमाल रखा जाय तो इसे फैलने से रोका जा सकता है। इस बीमारी से बचाव में हाथों की सफाई भी महत्वपूर्ण है। इन्फ्लुएंजा से पीड़ित व्यक्ति से बच्चों को दूर रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकोप सर्दियों में और दूसरा मॉनसून सीजन के बाद देखने को मिलता है। छींक आने, खांसने अथवा पीड़ित के छूने से इन्फ्लुएंजा एक दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंजा कभी-कभार गंभीर रूप तो कभी घातक भी साबित होता है। इन्फ्लुएंजा से खतरा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों में और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग रहता है और यही लोग इससे ज्यादा पीड़ित होते हैं।