पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िजंदा था पर कर दिया था श्राद्ध

िजंदा था पर कर दिया था श्राद्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
56 पर हुई थी चार्जशीट

परसबिगहा नरसंहार सादीवर्दी में पुलिस ने विनय को पकड़ा

भास्करन्यूज | पटना

पटनापुलिस तीन-चार माह से परसबिगहा नरसंहार के सरगना विनय कुमार सिंह के पीछे लगी थी। नरसंहार के एक पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि विनय पटना में रह रहा है। शुरू में तो पुलिस को यकीन ही नहीं हो रहा था। क्योंकि उसका दाह-संस्कार श्राद्ध करने देने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने पीड़ित परिजन की सूचना को अनदेखा नहीं किया। पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक सप्ताह पहले पता चला कि एक लंबे-चौड़े कद काठी का एक व्यक्ति गौरव के फ्लैट में रह रहा है। एसएसपी ने टाउन एएसपी बलिराम चौधरी शास्त्रीनगर थानेदार रमेश सिंह अन्य पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई। टीम एक पिछले एक सप्ताह तक अपार्टमेंट के इर्द-गिर्द सादी वर्दी में उसका टोह लेती रही। फिर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस विनय को गिरफ्तार करने लिए पिछले 15 वर्षों में झारखंड, उत्तरप्रदेश, असम, दिल्ली के साथ ही बिहार में छापेमारी की थी।

{घटना- 23 फरवरी 1980 { मुख्य आरोपी - विनय कुमार सिंह {क्या हुआ था। 13 लोगों की नृशंस हत्या, 17 लोग बुरी तरह घायल, कई जानवरों को जला दिया गया था। {कुल 56 आरोपितों पर चार्जशीट हुआ था लेकिन साक्ष्य के अभाव में 44 पर ट्रायल चला।

परिजनों पर होगी प्राथमिकी

एसएसपीमनु महाराज ने बताया कि पुलिस विनय के पुत्र गौरव पर प्राथमिकी दर्ज करेगी। उसपर फरार सजायाफ्ता को पनाह देने का मुकदमा और सरकारी काम में बाधा डालने का भी मामला दर्ज होगा। साथ ही विनय के उन लोगों पर भी मुकदमा दर्ज होगा जिन्होंने उनके पुलिस से बचाने कि लिए दाह-संस्कार श्राद्ध करने की बात कही थी।

परसबिगहा नरसंहार में पकड़ाया विनय सिंह।