कई इलाकों में गुल रही बिजली
पटना | दीघाग्रिड से एक्साइज कॉलोनी पावर सब स्टेशन को जाने वाले 33 केवी ओवर हेड लाईन में फॉल्ट आने के कारण गुरुवार की शाम बिजली गुल हो गई। इससे आशियाना दीघा रोड, चंद्रविहार कॉलोनी, अशोक पुरी, नंदपुरी, अंबेडकर पथ सहित आसपास के कॉलोनियों में तीन घंटा बिजली गुल रही।
इसी तरह राजीवनगर रोड नंबर 23, 24, 25 में फॉल्ट आने के कारण आठ बजे से रात 12 बजे तक बिजली गुल रही। कंकड़बाग डिविजन में पीसी कॉलोनी में फॉल्ट आने के कारण शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक बिजली गुल रही। बेउर, शिवपुरी इलाके में बिजली की आंख मिचौली से स्थानीय निवासी परेशान रहे।