महापौर विकास विरोधी : पार्षद
पटना | वार्डसंख्या 28 के पार्षद विनय कुमार पप्पू ने पटना नगर निगम के महापौर पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। महापौर को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि निगम प्रशासन द्वारा दिए गए 5 करोड़ 77 लाख रुपए से प्रत्येक वार्ड में 8-8 लाख रुपए की योजना का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को पारित नहीं किया गया। उन्होंने निगम प्रशासन द्वारा दिए गए 8-8 लाख के संलेख को बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।