लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
पटना | बाइकग्राहकों को नंबर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर राकेश उर्फ राहुल कुमार को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एसकेपुरी थाने की पुलिस ने उसे पीरबहोर थाना इलाके से पकड़ा है। वह बाेरिंग रोड स्थित एक बाइक की एजेंसी में काम करता है। उसने बाइक की एसेसरीज बेचकर भी मालिक को मोटी रकम की चपत लगाई है। दरअसल राहुल ग्राहकों से नई बाइक खरीदने को लेकर नंबर लगाने के लिए रकम ले लेता था। वह इन रकम को जमा नहीं करता था। जिसकी वजह से पैसे देने वाले ग्राहकों को समय आने के बाद भी बाइक नहीं मिलती थी। इस तरह की कई शिकायतें ग्राहकों ने राहुल के बारे में उसके मालिक थाने में की। थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसका सुराग लगाना शुरू किया और जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।