पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी

दुकान का ताला तोड़कर 5 लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। कदमकुआं,नाला रोड में चूड़ी गली स्थित स्वप्न स्टोर के पिछले हिस्से के शटर के तीन ताले तोड़ कर चोरों ने 3.50 लाख रुपए नगद 1.50 लाख रुपए के सौंदर्य प्रसाधन चुरा लिया। हालांकि चोरों की यह कारस्तानी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि चोरों की पहचान कर ली गयी है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात गुरुवार सुबह 7:30 से 8:00 बजे के बीच की है। लेकिन दुकान मालिक विनय कुमार के अनुसार इसके समय में तीन घंटे का फर्क है।