पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

मूर्ति विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामगारोंके आराध्य देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना राजधानी में धूमधाम से हुई। 17 सितंबर को दोपहर बाद से शहर में जो पूजा का सिलसिला शुरू हुआ, वो देर रात तक जारी रहा। गुरुवार को कई जगहों पर प्रतिमाओं का विसर्जन भी कर दिया गया। इस दौरान घाटों को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी।

रेलवे की ओर से राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्पलेक्स यार्ड में भव्य तरीके से पूजा हुई। पूजा के बाद शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर डीआरएम एनके गुप्ता, सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर, पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के मो जफर अहसन, समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। पटना जंक्शन पर सिग्नल विभाग, क्रू लॉबी, आरआरआई, पावर हाउस, विद्युत विभाग, आरए डब्लू, पीडब्लू आदि में पूजा हुई। पावर हाउस में इसीआरकेयू के सुनील कुमार सिंह, एके शर्मा आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम समेत सभी निजी सरकारी प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा का अायोजन हुआ। इंटक ने विश्वकर्मा पूजा को श्रमिक कल्याण दिवस के रूप में मनाया।

मौके पर इंटक नेताओं ने ललित निवास में एक संकल्प सभा का आयोजन किया। मौके पर अजय कुमार, अरुण पाठक, ललित सिंह, आदि ने विचार रखे। उधर, राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को अति पिछड़ा एवं दलित समाज के संयुक्त सामाजिक संगठनों ने पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने किया। अध्यक्षता गोरखनन्दन विश्वकर्मा ने की। समारोह में रामाश्रय शर्मा, नागेन्द्र रंजन मालाकार, सुभाष सिंह,विजय कु चन्द्रवंशी भी शामिल हुए।

कलेक्ट्रेट घाट पर विसर्जन से पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते श्रद्धालु।