जयंती पर याद किए गए सर रामगुलाम
पटना| स्व.सर शिवसागर रामगुलाम को उनकी जयंती के मौके पर याद किया गया। राजकीय समारोह के दौरान एग्जीबिशन रोड के उत्तरी छोर गांधी मैदान मुहाने पर अवस्थित स्व. रामगुलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, अजय सिंह, सरदार कुलवंत सिंह सलूजा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर मौजूद लोग।