पौधों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म
दैनिकभास्कर के एक पेड़, एक जिंदगी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस सोसाइटी के डीजी और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने सोसाइटी मुख्यालय ललित भवन में पौधारोपण किया। ललित भवन के लघु उद्यान में उन्होंने हरसिंगार का पौधा लगाया।
उन्होंने दैनिक भास्कर के अभियान को पवित्र बताते हुए कहा कि पौधों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। पर्यावरण के लिए पौधों के महत्व को सभी जानते हैं। लेकिन, इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। सभी जीवों में पेड़-पौधे ही ऐसे हैं, जो चल-फिर नहीं सकते। वे अपने लिए पानी, दवा आदि के प्रबंध के लिए तो एक कदम चल सकते हैं, किसी को मदद के लिए पुकार सकते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करनेवाला सबसे बड़ा आध्यात्मिक व्यक्ति माना जाना चाहिए। डॉ. अशोक कुमार सिन्हा के मुताबिक वे हर सुबह उठकर सबसे पहले पौधों में पानी देते हैं। पेड़-पौधे उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसी से समझा-जाना जा सकता है।
दैनिक भास्कर के कार्यक्रम एक पेड़ एक जिंदगी के तहत पौधरोपण करते सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस सोसायटी के डीजी अशोक कुमार सिन्हा एवं दैनिक भास्कर के स्टेट बिजनेस हेड मनीष झा।