पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल अधिकारियों का धरना

बीएसएनएल अधिकारियों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| संचारनिगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन (इंडिया) के बैनर तले एक दिवसीय धरने में संचार भवन परिसर में बिहार दूरसंचार परिमंडल के 500 से अधिक अधिकारियों ने गुरुवार को धरना दिया।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नई दिल्ली मुख्यालय समेत देशभर के परिमंडल एवं जिला मुख्यालयों में 30 हजार अधिकारियों ने गुरुवार को एक साथ देशव्यापी आंदोलन किया। पटना में धरना पर बैठे अधिकारियों के अनुसार 1 जनवरी, 2007 में हुए वेतन पुनरीक्षण से संबंधित समस्याओं का समाधान 7 वर्ष बीत जाने पर भी नहीं हुआ है। एसएनईए के परिमंडलीय सचिव रतीश कुमार के अनुसार छह माह पूर्व हुए वेतन समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरुद्ध उन्हें धरना के लिए विवश होना पड़ा है। धरना में शमीम अहमद, अरविंद कुमार, विवेकानंद कुमार, संजय कुमार समेत सैकड़ों अधिकारी मौजूद रहे।