नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
पटना|गांधी मैदानस्थित भारत पेट्रोलियम के अधिकृत पेट्रोल पंप एसएल मिस्सर द्वारा गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों के आंख जांच, ब्लड शुगर, रक्तचाप की नि:शुल्क जांच के अलावे नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गई। 335 लोगों का आंख जांच एवं स्वास्थ्य जांच किया गया। लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन श्रीसाईं लॉयन्स नेत्रालय करेगा। जांच सह स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भारत पेट्रोलियम के डी सेन शर्मा ने किया।