गंदगी से लंका दहन में आएगी अड़चन
लंकादहन रावण वध समारोह हर वर्ष परंपरागत तरीके से आयोजित होता है। इस बार आयोजन स्थल मंगल तालाब मैदान में पसरी गंदगी, मुख्य द्वार में जलजमाव अन्य समस्याएं, आयोजन समिति के लिए मुसीबत बनी हुई हंै। समुचित प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है।
हजारोंलोग होते हैं शामिल : पाटलिपुत्रदशहरा समिति की ओर से मंगल तालाब मैदान में विजयादशमी के दिन आयोजित लंका दहन रावण वध समारोह में हजारों लोग एकत्र होते हैं। चारों ओर मेला लगता है। यहां की दशहरा के मौके पर रावण वध के दौरान होनी वाली आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती है। वानर सेना के साथ श्री राम दरबार की शोभयात्रा श्री जल्ला वाले महावीर मंदिर से निकलती है। समिति के सदस्य विजयादशमी समारोह की तैयारी में जुट गए हैं लेकिन मैदान के अंदर का कचरा अड़चन बनी हैै।
पिछले सप्ताह समिति का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ केके प्रसाद से मुलाकात कर मैदान की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए समस्याओं को दूर करने का अनुरोध किया है। समिति के संजीव कुमार यादव, देवकिशन राठी, शशिशेखर रस्तोगी डाॅ. टीपी गोलवारा ने बताया कि परिसर में चारों ओर गंदगी फैली है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। मुख्य द्वार जलजमाव से समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एसडीओ ने इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल को समय से पूर्व समुचित कार्य किए जाने का आश्वासन दिया है।
पटना सिटी के मंगल तालाब मैदान में बारिश से जमा कीचड़।