पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आलमगंज थाना में दहेज प्रताड़ना में हत्या का मामला दर्ज

आलमगंज थाना में दहेज प्रताड़ना में हत्या का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंखे से झूलता मिला विवाहिता का शव

भद्रघाट में अपनी ससुराल में रह रही विवाहिता स्वाति उर्फ प्रीति (20) की लाश पंखे से झूलती कमरे में मिली। मृत महिला के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी में पति सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

एकवर्ष पूर्व हुई थी शादी : सोनपुरके सीतावगंज की रहने वाली रामप्रवेश साह की पुत्री स्वाति आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट स्थित ही रहती थी। पिछले वर्ष 12 जुलाई 2013 को स्वाति की शादी इसी थाना क्षेत्र के जयहिंद गली निवासी विरेंद्र साह के पुत्र बंटी के साथ हुई थी। नैहर के लोगों का कहना हैं कि शादी के कुछ दिन के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। भाई विश्वजीत ने बताया कि बुधवार की रात वह मां मीरा देवी से बात कर रही थी उसी वक्त पति बंटी आया। पति ने पूछा किससे बात कर रही हो, उसने बताया कि मां से बात कर रही हूं। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया। पति ने उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। रात में उसने मां से ससुराल में मिल रही प्रताड़ना की शिकायत की थी।

पिता ने कहा, हत्या हुई

गुरुवारकी सुबह 11 बजे नैहर पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि स्वाति ने पंखे से झूल खुदकुशी कर ली है। भाई विश्वजीत,सागर आर्यन पहुंचे। जिस कमरे में लाश होने की बात कही जा रही थी, वह बंद मिला। घर के लोग गायब थे। कमरे को खोला तब देखा कि लाश पंखे से लटकी है। सूचना आलमगंज थाना को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने गुस्से में आकर खुदकुशी की है जबकि मृतका के पिता के बयान पर दहेज प्रताड़ना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।