- Hindi News
- मंडी मंे गंदगी जलजमाव पर भाजपा ने दिया धरना
मंडी मंे गंदगी जलजमाव पर भाजपा ने दिया धरना
पटना सिटी | प्रतिपक्षके नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि मारूफगंज मंडी के करोबारी जलजमाव गंदगी से परेशान हैं। सरकार मंडी की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होती है तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष गुरुवार को भाजपा मारूफगंज मंडल की ओर से आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दशहरा के मौके पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु श्री बड़ी देवी जी के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। 25 सितंबर से पूर्व यहां कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन चलाया जाएगा। एमएलसी सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने में विफल है। धरना की अध्यक्षता द्वारिका कश्यप ने की। संचालन महामंत्री विजय स्टार ने किया। धरना में किरण शंकर, विनय केसरी, मुरारी राय, कांती केसरी, धीरेंद्र सिंह, अतनु साहा, संत गोलवारा मौजूद थे।