पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से चेन झपटी, भीड़ ने खदेड़ा तो बाइक छोड़ कर भागे अपराधी

महिला से चेन झपटी, भीड़ ने खदेड़ा तो बाइक छोड़ कर भागे अपराधी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | बाइकसवार बदमाशों ने बाजार से सब्जी की खरीदारी कर घर वापस लौट रही महिला से सोने की चेन झपट ली। लोगों ने जब भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू किया तब बदमाश बाइक छोड़ कर फरार हो गए। घटना बुधवार की है। आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी निवासी डॉ एमएल सिंह की प|ी साधना राव तीन में करीब तीन बजे बाजार से सब्जी की खरीदारी कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से महिला के गर्दन से सोने की चेन झपट ली।

महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तब काफी संख्या में लोग वहां जुट गए। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने ही घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। दो बदमाशों में एक बाइक पर नहीं चढ़ पा सका था, उसे चढ़ाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ गया। इस स्थिति में दोनों अपराधी बाइक को छोड़ का वहां से जान बचा कर निकल गए। आलमगंज थाना पुलिस ने बताया कि बाइक को बरामद कर लिया गया है। जब्त बाइक के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।