एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी
उर्स पर खुला मदरसा
पटना सिटी | सूफीसंत हजरत सैयद ख्वाजा अमजद हुसैन रहमतुल्ला अलैह के 99 वां उर्स पर बारगाहे इश्क तकिया शरीफ मितन घाट में मदरसा की स्थापना हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गद्दीनशीं सैयद शाह रुकुउद्दीन अहमद ने की। संचालन हाफिज मौलाना सद्दाम हुसैन अमादी ने किया। इसमें दानापुर के सैयद शाह तलहा रिजवी, मनेर शरीफ के सैयद शाह एमन फिरदौसी, खानकाह इमादिया मंगल तालाब के गद्दीनशीं मिसबाउल हक इमादी ने विचार रखे।