गुरुपर्व पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़
पटना सिटी | चैलीटालगुलजारबाग उदासीन संगत में गुरुवार से दो दिवसीय श्री गुरुपर्व पूजा समारोह शुरू हुआ जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम महंथ शंभुदास की देख-रेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विशेष समारोह संपन्न होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए उमाशंकर प्रसाद राजकुमार सहित अन्य श्रद्धालु सक्रिय रहे।