पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शत्रु को सुमो का नेतृत्व स्वीकार नहीं

शत्रु को सुमो का नेतृत्व स्वीकार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में अंतर्कलह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। महिला मोर्चा की कार्यसमिति में शनिवार को भाग लेने आए पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ेगी। हालांकि, शॉटगन ने खुलकर तो नहीं लेकिन सामूहिकता की बात कर परोक्ष रूप से पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व को एक बार फिर ललकारा है। उधर, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने भी कहा है कि नेता तो केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

बिहारी बाबू ने विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में कहा कि इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपने फिल्मी अंदाज में कहा- वही होगा जो मंजूर-ए-खुदा होगा। सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में उपयुक्त समय पर फैसला करेगा। कार्यकर्ता जो चाहेंगे, वही होगा। उनकी मांग पर ही मुहर लगेगी। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं, लेकिन केंद्रीय नेताओं के आदेश से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे बखूबी निभाऊंगा। चाहे जिम्मेदारी संतरी की हो या मंत्री की।

भाजपा सांसद ने कहा कि अंग्रेजी में एक कहावत है यूनाइटेड वी स्टैंड डिवाइडेड वी फॉल। इसलिए, एकजुट होकर पार्टी का कार्य सभी को करना चाहिए। भाजपा बड़े परिवार की तरह है। परिवार में बर्तन एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में वन मैन आर्मी के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने जो कहा वह सामूहिकता की मेरी राय पर भी एक तरह की मुहर है।

पटना . डॉ.सीपी ठाकुर और शत्रुघ्न सिन्हा ने जदयू ,राजद और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर पार्टी को चेताते हुए कहा कि इसे भाजपा हल्के में ले। हालांकि, बिहारी बाबू ने कहा कि इस गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है। फिर भी इससे लड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाने की जरूरत है। वहीं, सीपी ठाकुर ने कहा कि महागठबंधन से पार्टी को खतरा है। पिछले दिनों हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को 10 में चार सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था, जबकि महागठबंधन को छह सीटें मिली थीं। इसके बाद भाजपा के कई नेताओं, जिनमें शत्रुघ्न सिन्हा और सीपी ठाकुर भी थे, ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन को कमजोर नहीं समझन