- Hindi News
- सीएस के समान वेतन पाएंगी महिला आयोग की अध्यक्ष
सीएस के समान वेतन पाएंगी महिला आयोग की अध्यक्ष
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मुख्य सचिव के समान वेतन पाएंगी। समाज कल्याण विभाग ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सदस्यों का वेतन और भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विधि एवं वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष सदस्यों को वर्तमान वेतन से लगभग दोगुना वेतन मिलेगा।
चार साल बाद वेतन बढ़ाया जाएगा। वृद्धि के बाद अध्यक्ष को प्रतिमाह 1.40 लाख रुपए वेतन मिलेगा, जबकि सदस्यों को करीब एक लाख रुपए वेतन मिलेगा। अभी अध्यक्ष को प्रतिमाह 79 हजार और सदस्य को 47 हजार रुपए वेतन मिलता है। वर्ष 2010 में संशोधन के बाद जनवरी, 2012 से यह वेतन मिल रहा है।
आयोगमें हैं आठ सदस्य
इसकेपहले महिला आयोग की अध्यक्ष को प्रतिमाह 21 हजार रुपए, जबकि सदस्य को 15 हजार रुपए वेतन मिलता था। अध्यक्ष सहित महिला आयोग में 8 सदस्य हैं। वर्तमान में महिला आयोग की अध्यक्ष अंजुम आरा हैं। सदस्याें में सविता नटराज, सेमू उराव, चौधरी मायावती, प्रतिमा सिन्हा, शहनाज बानो, रेणु सिन्हा और रीना कुमारी हैं।
{समाज कल्याण विभाग ने वेतन बढ़ाने का तैयार किया प्रस्ताव