- Hindi News
- एक और शातिर चोर तीन लाख के जेवर के साथ गिरफ्तार
एक और शातिर चोर तीन लाख के जेवर के साथ गिरफ्तार
पटनाकी विशेष पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात पटना सिटी के खाजेकलां में छापेमारी कर एक और शातिर चोर संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन लाख के चोरी के जेवर, दो दर्जन से अधिक नई साड़ियां, आठ मोबाइल समेत लाखों रुपए की चोरी के अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस इसे राजधानी के उन इलाकों में लेकर छापेमारी करने में जुटी है, जहां उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। संतोष से पहले उसके गिरोह के दो सहयोगी पालीगंज निवासी विकास कुमार तथा उसी के मोहल्ले के यानी खाजेकलां के सोनू कुमार को गिरफ्तार कर दो दिनों पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इस मामले में सोनू सूरज के साथ आभूषण विक्रेता सूरज कुमार खेतरी को भी गिरफ्तार किया था। इन लोगों के पास से लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर, तीन अपाचे बाइक, एक ऑटो, दर्जनभर से अधिक कलाई दीवार घड़ियां,15 हजार नकद, समेत कई घरेलू सामान आदि जब्त किए थे। जक्कनपुर, गर्दनीबाग, शास्त्रीनगर समेत अन्य थाना इलाकों में छह शातिर चोरों के गिरोह ने दो दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने विकास, सोनू तथा संतोष को गिरफ्तार कर लिया।
पटना |शास्त्रीनगर लूटकांडको अंजाम देने वाले अपराधियों को हर-छोटी जानकारी मिलने के तार किसी मयखाने से तो नहीं जुड़े हैं? जिन्होंने किराना व्यवसायी को लूटा, वे पेशेवर नहीं थे लेकिन उनका मिलना किसी मयखाने में जरूर होता था। अब इस मयखाने में विनोद साहू के परिवार से जुड़े किसी शख्स से नजदीकी बढ़ाकर अपराधियों ने सारी जानकारी एकत्र की। फिर अपने तरीके के अनोखे लूटकांड को अंजाम दे डाला। जांच के दौरान पुलिस इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह शख्स वही करीबी है जिस पर पहले दिन से पुलिस को शक है। शास्त्रीनगर इलाके में पुलिस के अधिकारी गुरुवार रात तक जांच कर रहे थे। कुछ सुराग पुलिस को मिले हैं। जिसके आधार अपराधियों को तेजी से तलाशा जा रहा है। पुलिस इस बात पर कायम है कि अपराधी पटना से बाहर नहीं गए हैं।