महापौर को ज्ञापन दिया तो मिल रही धमकी
पार्षदोंद्वारा नगर विकास विभाग के पास अपना पक्ष रखने से पहले गुरुवार को महापौर के दो सहयोगी पार्षदों पर धमकी देने का आरोप लगा है। वार्ड नंबर 13 के पार्षद जीत कुमार का आरोप है कि वे जब पटना नगर निगम भंग करने से संबंधित पत्र देने महापौर के चैंबर में गए तो महिला पार्षद आभा लता ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही फोन पर पार्षद स्थाई समिति के सदस्य संजय कुमार ने धमकी दी। जीत कुमार का कहना है कि पत्र के माध्यम से महापौर से उसने कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इस बाबत जीत ने कोतवाली थाने में पार्षद संजय कुमार और आभा लता के खिलाफ सन्हा दर्ज कराया है। वहीं, वार्ड पार्षद आभा लता और संजय कुमार का कहना है कि जीत कुमार कौन हैं और किस वार्ड के पार्षद हैं, ठीक से जानते भी नहीं। धमकी देने या फोन करने का सवाल ही नहीं उठता।