- Hindi News
- इंजीिनयर का कला प्रेम; मंत्री विनय बिहारी भीम सिंह ने किया उद्घाटन
इंजीिनयर का कला प्रेम; मंत्री विनय बिहारी भीम सिंह ने किया उद्घाटन
इंजीिनयर का कला प्रेम; मंत्री विनय बिहारी भीम सिंह ने किया उद्घाटन
कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट में गुरुवार को गोपालकृष्ण द्वारा रचित ऑयल पेंटिंग और मूर्तिकला का प्रदर्शन किया गया। इसका उद््घाटन कला, संस्कृति और युवा मंत्री विनय बिहारी और उद्योग मंत्री डॉ. भीम सिंह ने किया। प्रदर्शनी में गोपालकृष्ण द्वारा शिव-पार्वती नृत्य, प्रेम संसार, मोहिनी रूप, मोह और मोक्ष आदि विषयों पर बने चित्रों को प्रदर्शित किया गया। गोपालकृष्ण इंजीनियर हैं, लेकिन उन्होंने अपने शौक को कभी पीछे नहीं छोड़ा। वह हमेशा से चित्रकारी करते रहे हैं। गोपालकृष्ण ने पटना विश्वविद्यालय के बिहार कॉलेज अॉफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है।