संवेदनाएं उकेरती पेंटिंग को सराहा
पटना | शेरनीके रूप में महिलाओं को दर्शाती पेंटिग, कहीं बापू की याद में चरखे से निकलते खून के आंसू, कहीं स्त्री-पुरुष के मिलन से होता सृजन तो कहीं वृक्षों की संवेदनाएं। युवा कलाकारों ने अपने विचारों को बहुत ही खूबसूरती से पेंटिग के जरिए उकेरा है। इसे देखने के लिए ललित कला अकादमी में कला मंगल प्रदर्शनी के गुरुवार को भी भीड़ जुटी। यह प्रदर्शनी 14 दिसंबर तक चलेगी।