नागरिक परिषद की बैठक कल
पटना | राज्यनागरिक परिषद की बैठक शनिवार को होगी। बैठक में मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ परिषद की यह पहली बैठक होगी। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन में होने वाली इस में परिषद के वरीय उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद समेत 26 विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहेंगे। यह जानकारी परिषद के महासचिव छोटू सिंह ने दी।