पहले शादी की, अब मुकर रहा
पटना | पांचदिन पहले घर से भागकर शादी की, एक साथ रहे और अब लड़का शादी की बात से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने लड़के की धोखेबाजी के बाद अब महिला थाने की शरण ली है। यह मामला गुरुवार को महिला थाने में आया। फुलवारीशरीफ की हनुमानचक की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि मैंने करोड़ीचक निवासी निरंजन से 5 दिन पहले घर से भागकर शादी की। हम पांच दिन तक साथ रहे। अब जब मेरे और उसके घरवालों को इसकी सूचना मिली तब वह शादी की बात से मुकर गया। मैं उसके साथ रहना चाहती हूं। मुझे उससे मिला दीजिए। थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने बताया कि मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लड़के को बुलाया गया है। दोनों को मिलाने की कोशिश की जाएगी। लड़का और लड़की पहले से रिश्तेदार हैं।