- Hindi News
- 30 को उद््घाटन नहीं, दीघा सोनपुर रेल पुल का निरीक्षण करेंगे जीएम
30 को उद््घाटन नहीं, दीघा-सोनपुर रेल पुल का निरीक्षण करेंगे जीएम
पटना | पूर्वमध्य रेल के जीएम मधुरेश कुमार 30 दिसंबर को निर्माणाधीन दीघा-सोनपुर रेल पुल का उद्घाटन नहीं, निरीक्षण करेंगे। वे 30 दिसंबर को अब तक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले 26 दिसंबर को मुंगेर में गंगा ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि दोनों ब्रिज का काम चल रहा है। रेल पहुंच पथ के लिए बनाए जा रहे कुएं के निर्माण में अनधिकृत रूप से कुछ स्थानीय लोगों के अवरोध के कारण इसके निर्माण कार्य में रुकावट रही हैं। महाप्रबंधक ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के सहयोग से जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अगले साल जून तक हर हाल में दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा।