पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूपीएससी की परीक्षा 14 से 20 तक होगी

यूपीएससी की परीक्षा 14 से 20 तक होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूपीएससीकी सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 20 दिसंबर तक पटना साइंस कॉलेज में होगा। इसको लेकर प्रमंडलस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाना शुरू कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के सही रूप से संचालन के लिए प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

आयुक्त ने कहा कि यह परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए एक मात्र परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया गया है। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 285 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला कोषागार में प्रश्नपत्र रखा जाएगा। वहां से सुरक्षा बलों के साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र तक प्रश्न पत्र लेकर जाएंगे।