- Hindi News
- मिथिला में पुरातात्विक महत्व के कई स्थान
मिथिला में पुरातात्विक महत्व के कई स्थान
भारतीयपुरातत्व सर्वेक्षण कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. फणीकांत मिश्र ने कहा कि मिथिला में पुरातात्विक महत्व के कई जगहों के संरक्षण और खुदाई की जरूरत है। मधुबनी जिले के राजनगर को संरक्षित करने की पहल शुरू कर दी गई है। मैथिली साहित्य संस्थान की तरफ से पटना संग्रहालय में मिथिला पुरातत्व दशा और दिशा विषय पर आयोजित व्याख्यान में मिश्र ने मिथिला की सीमाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुरातन ग्रंथों में मिथिला के 12 नामों का जिक्र है।
मिथिला भारतीय शोध पत्रिका का विमोचन करते हुए बिहार भूमि न्यायाधिकरण की अध्यक्ष न्यायमूर्ति मृदुला मिश्र ने कहा कि शोध पत्रिका का पुनरुद्धार जरूरी था। इसके जरिए कई तरह के शोध सामने आएंगे। मौके पर प्रो. हेतुकर झा, संग्रहालय के निदेशक डॉ. जेपीएन सिंह, भैरव लाल दास, शिवकुमार मिश्र आदि मौजूद थे।