पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल चाहता है सब कुछ खरीद लूं

दिल चाहता है सब कुछ खरीद लूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीमैदानमें लगा सरस मेला अपने अंतिम पड़ाव में है, रविवार को इसका अंतिम दिन है इससे पूर्व शनिवार को यहां लोगों की अच्छी भीड़ जुटी। लोगों ने इस दौरान जमकर खरीदारी भी की। मेले में आने वालों के उत्साह को देख लग रहा था कि वह कह रहे हो कि दिल चाहता है सब कुछ खरीद लूं। देशी कपड़ों के स्टॉल हो या फिर देशी खान-पान के स्टॉल मेले में सब से ज्यादा भीड़ इन पर देखने को मिल रही।

कपड़ों में जहां खादी, सिल्क, कॉटन के कपड़ों के सलवार सूट पीस, साड़ी, आदि मिल रही है, जूट के थैले और सजावट के सामान भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। देशी खानों में तरह-तरह के अचार, सत्तू, बेसन, अदौरी, कतरनी का चूड़ा, तिलकुट आदि बिक रहे हैं। मुजफ्फरपुर से आए उद्यमी लीची और आम का ताजे जूस अपने स्टॉल पर बेच रहे हैं। इसके साथ ही भदोही उत्तरप्रदेश से आए कालीन विक्रेता रंग बिरंगी कालीनों के स्टॉल सजाए हुए हैं। तो दूसरी ओर कोलकाता से आए आर्टिफिशियल फूल के विक्रेताओं के स्टॉल पर उमड़ने वाली भीड़ इनकी लोकप्रियता को बयां कर रही है।