पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिल्क की दुनिया लुभा रही है आम खास को

सिल्क की दुनिया लुभा रही है आम खास को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारामंडलपरिसरमें वीव्स की ओर से कॉटन और सिल्क के कपड़ों की प्रदर्शनी यहां आने वाले हर आम खास को लुभा रही है। देश भर से आए विभिन्न तरह के कॉटन और सिल्क के कपड़ों का यहां बाजार सजा है। जहां रोजाना ही सैकड़ों लोग अपनी पसंद के कपड़े खरीदने के लिए रहे हैं। इन स्टॉलों पर असम से लेकर कर्नाटक तक और बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक से आई साड़ी, सलवार सूट पीस, दुपट्टे, फैंसी पर्स आदि यहां इन दिनों आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

प्रदर्शनी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो महिलाएं एक बार यहां आई वह दूसरी और तीसरी बार भी जरूर रही है। लखनऊ के चिकेन के कपड़े हो या कर्नाटक की साड़ी अपनी सुंदरता और बेहतर गुणवत्ता के कारण खूब पसंद की जा रही है। भागलपुर से आए सिल्क विक्रेताओं के स्टॉल पर साड़ी, सलवार सूट पीस के साथ ही पुरुषों के शर्ट और कुर्ते के कपड़े भी मौजूद हैं। गुजरात की वोदनी साड़ी अपने अनोखे लुक और कपड़े के कारण पूरी प्रदर्शनी में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। तो बनारसी साडिय़ों में कॉटन सिल्क, दुपियन सिल्क आदि की साड़ियां यहां मौजूद हैं।

यहां अच्छी हो रही है बिक्री

^मैं पश्चिम बंगाल से अपने यहां के कपड़े लेकर आई हूं, अच्छी बिक्री हो रही है। मैं उत्साहित हूं।

दीपाघोष, विक्रेता

गुजराती सिल्क की है तलाश

^पसिल्क के कपड़ों का बहुत ही शानदार क्लेक्शन मौजूद हैं, मैं यहां गुजराती सिल्क के कपड़े तलाश रही हूं।

मेघना

तीन साड़ियां ले चुकी हूं

^पशुक्रवार को तीन कर्नाटक की तीन साड़ी ली थी, पसंद आई इसलिए आज फिर आई हूं यह साड़ी लेने।

वसंतीराय