ट्यूटोरियल फीस ली, पर क्लास नहीं हुई
पटना|मगध महिलाकॉलेज के बीकॉम विभाग में छात्राओं से ट्यूटोरियल फीस ली जा रही है, पर क्लास नहीं हो रही है। छात्राओं को मिली रसीद में भी ट्यूटोरियल फीस शामिल है। नाम छापने की शर्त पर विभाग की कई छात्राओं ने बताया कि ट्यूशन फीस के अलावा ट्यूटोरियल फीस भी ली गई है। लेकिन आज तक कभी ट्यूटोरियल क्लास नहीं हुई। पहले साल में 5000 रुपए और दूसरे साल में 4 हजार रुपए ट्यूटोरियल फीस ली गई। छात्राओं का कहना है कि ट्यूटोरियल फीस के नाम पर ली गई राशि से कॉलेज का फंड भरा जा रहा है। बीकॉम वोकेशनल कोर्स है। इसकी फीस 50 हजार है। तीनों पार्ट मिलाकर 750 छात्राएं हैं। सभी से ट्यूटोरियल फीस ली गई है।
‘विभागसे बात करूंगी’
कॉलेजकी प्रिंसिपल डॉ. डॉली सिन्हा ने कहा कि कोई शिकायत नहीं आई है, पर फीस के मामले विभाग को ज्यादा पता होगा। इस मुद्दे पर विभाग से बात करूंगी। बीकॉम वोकेशनल कोर्स है। उसमें इतने विस्तार से पढ़ाई होती है कि ट्यूटोरियल क्लास की जरूरत नहीं है। अगर रसीद में ट्यूटोरियल फीस शामिल है, तो इस पर ध्यान दिया जाएगा।