बैठक में होगा सहयोग या असहयोग पर फैसला
पीयू में कल से हो रही परीक्षाओं की शुरुआत
पटनाविश्वविद्यालय में 12 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले बीए, बीएससी बीकॉम के तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी, जो 27 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं। विवि प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरीय शिक्षकों को फ्लाइंग स्क्वायड में रखा गया है। विवि प्रशासन के वरीय अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे।
कदाचारपर निष्कासन
सभीपरीक्षाएं पहली पाली में होंगी। स्नातक परीक्षाओं के इंचार्ज प्रतिकुलपति प्रो. आरके वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक कराना पहला मकसद है। कदाचार में पकड़े जाने वाले विद्यार्थियों को निष्कासित किया जाएगा। निष्कासन सिर्फ परीक्षा से ही नहीं, बल्कि मामले को ध्यान से देखकर एक से अधिक परीक्षाओं या सत्रों के लिए निष्कासित किया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा होगी जिसके लिए जिला प्रशासन को सूचना दी जा चुकी है। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की पूरी फ्रिस्किंग होगी। मोबाइल सहित किसी प्रकार के कागजात रखने की भी पाबंदी है।
इनकेंद्रों पर होगी परीक्षा
पटनावीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, बीएन कॉलेज, पटना कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, पटना साइंस कॉलेज, पटना लॉ कॉलेज।
पटना| पटनाविवि शिक्षक संघ ने मांगें पूरी कराने के लिए विवि प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। जनवरी में संघ कुलपति की वार्ता में आश्वासन मिला था कि सीनेट बैठक के बाद 15 दिनों में मांगों पर कार्रवाई हो जाएगी। इस पर संघ ने 15 दिनों का वक्त देते हुए निर्णय लिया कि कार्रवाई होने की हालत में 13 फरवरी से परीक्षाओं में असहयोग करेंगे। इस बारे में पटना विवि शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि 11 या 12 फरवरी को पूटा की कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें मांग पर कार्रवाई की समीक्षा कर परीक्षा में सहयोग या असहयोग पर निर्णय लेंगे।