पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार सीडीपीओ के एक दिन का वेतन कटा

चार सीडीपीओ के एक दिन का वेतन कटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके चार सीडीपीओ का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। जिला स्तर पर समेकित बाल विकास परियोजना के कार्यों की समीक्षा के क्रम में लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई हुई है। बैठक में सभी पदाधिकारियों को अपना कार्य समय पर निपटाने का भी निर्देश दिया गया।

परियोजना की समीक्षा के क्रम में डीएम अभय कुमार सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपना काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। समीक्षा के दौरान बख्तियारपुर सीडीपीओ पुष्पांजलि आनंद, नौबतपुर की सुगंधा शर्मा, पुनपुन की मधुमिता और पटना सदर-3 की सीडीपीओ सुमन सिन्हा पर लापरवाही का मामला सामने आया। डीएम ने उनके एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। साथ ही, स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान एसडीओ दानापुर ने बताया कि नौबतपुर सीडीपीओ बिना जानकारी के अनुपस्थित रहती हैं। डीएम ने एसडीओ की रिपोर्ट पर तत्काल वेतन रोकने का आदेश दिया। उनके खिलाफ आरोप गठित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को हर माह कम से कम 100 केंद्रों सीडीपीओ को कम से कम 50 केंद्रों के निरीक्षण का लक्ष्य दिया। प्रत्येक पर्यवेक्षिका के अत्यंत खराब प्रदर्शन के लिए बाढ़ की मंजू सिंह, बिहटा की नगमा परवीन, बिक्रम की संयुक्ता प्रसाद, रूबी कुमारी अंकिता कुमारी, दानापुर की यास्मीन, अपर्णा राय, सोनी राय, धनरुआ की बिमला, अर्चना रजनी, फतुहा की ममता कुमारी, मनेर की प्रमीला कुमारी, मोकामा की राजश्री कुमारी, पालीगंज की सुनिला कुमारी, फुलवारी की पिंकी कुमारी रेखा कुमारी, पटना ग्रामीण की चित्रा कुमारी, पटना सदर-1 की मीरा कुमारी, पटना सदर-2 की स्मिता कुमारी भवप्रीता कुमारी, पटना सदर-4 की अंजलि सिन्हा और पटना सदर-3 की सूर्यमणि कुमारी, छवि कुमारी, प्रीति बाला, आशुप्रीत मनोरमा कुमारी के एक दिन का वेतन काटने का आदेश डीएम ने जारी किया। साथ ही, उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पुनपुन फतुहा प्रखंड में जमीन की उपलब्धता काफी कम है। इसके लिए बीडीओ, सीओ सीडीपीओ पुनपुन फतुहा के एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि योजनाओं में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए।