- Hindi News
- प्लेटफॉर्म पर रात में सायरन से यात्रियों को करते हैं अलर्ट
प्लेटफॉर्म पर रात में सायरन से यात्रियों को करते हैं अलर्ट
प्लेटफॉर्मपर सायरन बजाना आैर पैसेंजरों को जगाना।... रेल पुलिस की रात्रि गश्ती का यह नया फॉर्मूला है। पहले चरण में इसे पटना गया जंक्शन पर लागू किया गया है। इसके तहत लाठी-असलहे के साथ मेगा फोन सीटी से लैस जवानों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के लिए तैनात किया जाता है।
पहरेदारी करते हुए जवान बैट्री चालित मेगा फोन के जरिए सायरन बजाते हैं। साथ ही माइक पर ‘जागते रहिए’ बोल कर प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल या अन्य जगहों पर सो रहे पैसेंजर को जगाते हुए अलर्ट करते हैं। मकसद है असामाजिक तत्वों को रेल क्षेत्र से बाहर खदेड़ने के साथ ही पैसेंजर की सुरक्षा करना। बकौल रेल एसपी पीएन मिश्र ‘पुराने बीट सिस्टम को नए रूप में लागू किया गया है। आने वाले दिनों में अन्य स्टेशनों पर भी रात्रि गश्ती की यही व्यवस्था होगी।
रेल क्षेत्र में होने वाले क्राइम की जानकारी संबंधित थाने के क्षेत्राधिकार के बाहर दूसरे थानों को भी दी जाएगी। ‘नो योर नेवर’ की नई रणनीति के तहत रेल एसपी ने पटना रेल जिले के सभी थानेदारों को इस पर अमल करने का निर्देश दिया है। रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि मेगा फोन सीटी से हो रही पेट्रोलिंग के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पेट्रोलिंग